Brent Crude में तेजी से US Dollar के मुकाबले Rupee 12 पैसे फिसलकर 94.93 पर बंद
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 12 पैसे गिरकर 94.93 के अस्थायी स्तर पर बंद हुआ। मध्य पूर्व में तनाव, महंगे ब्रेंट क्रूड और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये पर दबाव बढ़ा। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी मुद्रा बाजार की धारणा को प्रभावित किया।



























































