Bihar Government और SEBI मिलकर चलाएंगे वित्तीय साक्षरता अभियान, फ्रॉड से बचाव पर जोर
बिहार सरकार और SEBI ने राज्य में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए संयुक्त रणनीति बनाई है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीविका दीदियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित करने का फैसला हुआ। इसके तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित निवेश के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।



























































