Manipur हिंसा पर CM का सख्त संदेश: 'अत्याचारों पर चुप नहीं रहेंगे, शांति और कानून राज स्थापित होगा'
मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह ने अगवा किए गए छह नागा बंधकों की नृशंस हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार अत्याचारों पर मूक दर्शक नहीं बनी रहेगी और दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सज़ा देगी, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था और शांति सुनिश्चित हो सके। यह घटना कांगपोकपी ज़िले में शवों की बरामदगी के बाद सामने आई है।



























































