दिल्ली CM Rekha Gupta का जनता से वादा: हर शिकायत का होगा तय समय में समाधान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन सुनवाई में जनता की शिकायतों को तय समय-सीमा में समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने अधिकारियों को पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने और सुशासन व पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिसमें 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' की भी सराहना की गई।



























































