पूर्व केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore के 'X' पोस्ट से UP में सियासी अटकलें तेज, 2027 चुनाव पर नजर
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के "गेंद जितनी ऊपर जानी थी चली गई, अब नीचे आ रही है" वाले रहस्यमयी 'X' पोस्ट ने यूपी की सियासत में भूचाल ला दिया है। इसे 2014 के बाद बीजेपी के राजनीतिक उभार पर एक परोक्ष टिप्पणी माना जा रहा है, जो उनकी कथित नाराज़गी और 2027 यूपी चुनावों से पहले संभावित नए राजनीतिक कदम की अटकलों को हवा दे रहा है।



























































