Indore में 'वंदे मातरम' गाने से इनकार पर बवाल, Congress पार्षद Fauzia Sheikh सदन से सस्पेंड
इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम के 'वंदे मातरम' गाने से इनकार करने पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के बाद भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्षद को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।



























































