Ram Mandir चंदे की चोरी पर Rahul-Kharge ने PM Modi को लिखा पत्र, कहा- आपकी चुप्पी मंजूर नहीं
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर अयोध्या राम मंदिर चंदे की कथित चोरी की स्वतंत्र और व्यापक जांच की मांग की है। उन्होंने 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के वित्तीय मामलों की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और कहा कि लाखों श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई दान करके ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री की चुप्पी स्वीकार्य नहीं है।



























































