Siddaramaiah ने 2028 का कर्नाटक चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोले- 'आज की राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है'
कर्नाटक की राजनीति से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि वे वर्ष 2028 का आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पीछे उन्होंने बढ़ती उम्र, स्वास्थ्य कारणों और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को मुख्य वजह बताया है।



























































