Assam Flood Situation | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर: PM मोदी ने CM हिमंत विश्व शर्मा से की बात, हरसंभव केंद्रीय सहायता का दिया आश्वासन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में जारी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने का शनिवार को आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन कर राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।



























































