छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा
राहुल गांधी ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस हिंसा और पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि शाह ने जानलेवा हथियारों के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी, जिसे संसद में एक अहम मुद्दा बनाया जाएगा और ऐसी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



























































