धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले Sonam Wangchuk: लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ो
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को सोनम वांगचुक ने 'लोकतंत्र की जीत' और 'सड़कों से निकली प्रत्यक्ष लोकतंत्र' का परिणाम बताया। उन्होंने इस घटनाक्रम का श्रेय 'देश की जेन ज़ी' और नागरिकों की दृढ़ता को दिया, जो छात्रों के भविष्य के लिए जवाबदेही की मांग कर रहे थे। वांगचुक ने अब शिक्षा व्यवस्था में ढांचागत सुधारों की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।



























































