West Asia में बढ़ा तनाव! Iran के ड्रोन हमले के बाद Kuwait Airport खुला, US ने दी चेतावनी
एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के क़ेशम द्वीप पर आत्मरक्षा में हमले किए, जिसके बाद ईरान ने एक बयान जारी कर अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया। इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एमएससी सरिस्का नामक एक मालवाहक जहाज पर जवाबी मिसाइल हमले का दावा किया और आरोप लगाया कि अमेरिका ने पहले ओमान सागर में एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर हमला किया था।



























































