Urinating After Intercourse । संबंध बनाने के बाद पेशाब करना बेहद जरुरी, लेकिन क्या इससे प्रेगनेंसी को रोका जा सकता है?

Couple Having Sex
Prabhasakshi
एकता । Mar 15 2023 8:26PM

आमतौर पर लोगों को सेक्स के बाद पेशाब करने की सलाह दी जाती है, जिसे जरुरी न समझकर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लोगों की यहीं एक गलती उन्हें महीनों या फिर सालों तक परेशान कर सकती है। एक अच्छे सेक्स सेशन के बाद बिस्तर से उठकर पेशाब करना आलस भरा लग सकता है, लेकिन यह आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।

शारीरिक संबंध बनाना हर व्यक्ति की जरूरत है, जो उसे मानसिक तौर पर संतुष्टि देने के साथ-साथ फिट रखने का भी काम करता है। हालाँकि, इस दौरान लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। इन सावधानियों को नजरअंदाज करना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। आमतौर पर लोगों को सेक्स के बाद पेशाब करने की सलाह दी जाती है, जिसे जरुरी न समझकर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लोगों की यहीं एक गलती उन्हें महीनों या फिर सालों तक परेशान कर सकती है। एक अच्छे सेक्स सेशन के बाद बिस्तर से उठकर पेशाब करना आलस भरा लग सकता है, लेकिन यह आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि सेक्स के बाद पेशाब करना क्यों जरुरी होता है?

बैक्टीरिया के जमा होने का खतरा कम हो जाता है- लोगों के शरीर और उनके आसपास कई बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो सेहत के बिलकुल अच्छे नहीं माने जाते हैं। जब लोग शारीरिक संबंध बनाते हैं तब यह बैक्टीरिया उनके प्राइवेट पार्ट पर जाकर जमा हो जाते हैं, जो खुजली और जलन का कारण बन सकते हैं। इन दोनों ही समस्याओं से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपनाएं ये आइडिया, पैरेंट्स बनने के बाद भी नहीं होगी समय की कमी

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव होता है- सेक्स करने के बाद लोगों के प्राइवेट पार्ट के आसपास बहुत सारे बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। अगर यह बैक्टीरिया प्राइवेट पार्ट के अंदर चले जाए तो गंभीर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स लोगों को सेक्स के बाद पेशाब करने की सलाह देते हैं ताकि वह इंफेक्शन से अपना बचाव कर सकें। बता दें, इंफेक्शन का ज्यादा खतरा महिलाओं को होता है, इसलिए उन्हें सेक्स के बाद जरूर पेशाब करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Married Life Problems । खुद की पत्नी को छोड़कर दूसरी महिलाओं के पीछे क्यों भागते हैं शादीशुदा मर्द? जानें वजह

पेशाब करने से प्रेगनेंट होने का खतरा काम होता है?

ज्यादातर महिलाएं सेक्स के बाद पेशाब सिर्फ यही सोचकर करती हैं कि ऐसा करने से वह प्रेगनेंट होने से बच जाएगी। हालाँकि, इस बात से कोई सच्चाई नहीं है। सेक्स के बाद पेशाब करने का प्रेगनेंसी से कोई संबंध नहीं है। जानकारी के लिए बता दें, सेक्स और पेशाब करने के दो अलग-अलग रास्ते हैं, जिनका आपस में कोई संबंध है। पेशाब करने से सिर्फ यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा कम होता है। प्रेगनेंसी से बचाव के लिए कंडोम या प्रेगनेंसी रोकने वाले अन्य विकल्पों का सहारा लेना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़