Relationship Advice । इन चीजों को Boundaries समझने की गलती करते हैं कपल

Boundaries In Relationship
Canva
एकता । Oct 28 2023 3:17PM

किसी भी रिश्ते में सीमाओं का होना जरुरी है। ये कई तरीकों से रिश्तों को टूटने से बचाती हैं। इसके अलावा ये रिश्तों को मजबूत और आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। हालाँकि, कई बार लोग जिन्हें सीमाएं समझते हैं, वो असलियत में सीमाएं होती नहीं है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन चीजों को लोग अपनी सीमाएं समझने की गलती कर बैठते हैं।

रिश्ते को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को एक-दूसरे के बीच सीमाएं स्थापित करनी पड़ती है। ये सीमाएं लोगों को वो करने से रोकती हैं, जो उनके पार्टनर और रिश्ते के लिए सही नहीं है। किसी भी रिश्ते में सीमाओं का होना जरुरी है। ये कई तरीकों से रिश्तों को टूटने से बचाती हैं। इसके अलावा ये रिश्तों को मजबूत और आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। हालाँकि, कई बार लोग जिन्हें सीमाएं समझते हैं, वो असलियत में सीमाएं होती नहीं है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन चीजों को लोग अपनी सीमाएं समझने की गलती कर बैठते हैं।

रिलेशनशिप विशेषज्ञ सदाफ सिद्दीकी ने इस मुद्दे पर अपनी राय साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'जब आप सीमाओं के बारे में सीखना शुरू करते हैं, तो यह संभव है कि आप उनके बहुत कठोर या बहुत ढीले होने के कारण आगे-पीछे झुकते हैं। बीच में उतरने का संतुलन खोजने में समय, इरादा और अभ्यास लगता है। एक स्वस्थ संतुलन कैसा लगता है क्योंकि आप कुछ के लिए बहुत कठोर हो सकते हैं, और दूसरों के लिए बहुत ढीले हो सकते हैं। यह ठीक है क्योंकि सीमाएं आपकी विशिष्ट आवश्यकताओं का सम्मान करने और आपके लिए क्या सुरक्षित महसूस करती हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'जैसा कि आप यह काम करते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से अपने आप को जांचना महत्वपूर्ण है कि आप उन्हीं पैटर्न, आवेगों या भय में नहीं पड़ रहे हैं जो आपको स्वस्थ सीमाएं बनाने से रोकते हैं।'

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice For Couples । बड़ी नहीं छोटी-छोटी चीजों पर करें फोकस, खुशहाल और स्वस्थ बनेगा रिश्ता

मौन व्यवहार- बहुत से लोग ऐसे हैं, जो गुस्सा होने पर अपने पार्टनर से बात करना बंद कर देते हैं। पार्टनर द्वारा बात करने की कोशिश करने पर उनकी बातों का जवाब नहीं दिया जाता है। ऐसा आमतौर पर सभी लोग करते हैं। लेकिन आपको ये बात समझने की जरूरत कि गुस्से में पार्टनर के साथ मौन व्यवहार करना भावनात्मक रूप से आप दोनों को अलग कर सकता है। इसलिए अगर आप गुस्से में अपने पार्टनर से बात नहीं करना चाहते हैं तो साफ-साफ शब्दों में उन्हें ये बात समझा दें और स्पेस देने को कहें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । रिश्ते को बेहतर से बेहतरीन बनाती हैं ये चीजें, न करें इन्हें Red Flag समझने की गलती

जो नहीं किया उसका दोष स्वीकार करना- अक्सर रिश्तों को बचाने या कलेश से बचने के लिए लोग उन चीजों का दोष भी स्वीकार कर लेते हैं, जो उन्होंने नहीं किया होता है। ये अपनी शांति की रक्षा करने का एक तरीका लग सकता है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जो गलती आपने नहीं की है उसका दोष स्वीकार करने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से समस्या ठीक नहीं होगी और ये चीज बाद में रिश्ते और आप पर हावी हो सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़