Valentine सीजन में Single हैं तो उदास क्यों? अपनाएं ये Self-Care टिप्स, खुद से करें प्यार

 Valentine
Unspalsh

वैलेंटाइन सीजन में सिंगल लोग अक्सर अकेलापन और FOMO महसूस करते हैं, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस समय को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर, सेल्फ केयर और फ्यूचर रिलेशनशिप की तैयारी करके पर्सनल ग्रोथ के अवसर में बदला जा सकता है।

फरवरी का महीना प्यार के लिए जाना जाता है। बहुत जल्द ही प्यार के इम्तिहान शुरु होने वाले है। वैलेंटाइन वीक आते ही सिंगल लोग खुद को एंकात में कैद करना पसंद करते हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर प्यार भरे, रोमांटिक पोस्ट देखकर उनका मन दुखी होने लगता है। वैलेंटाइन वीक के दौरान सिंगल लोग काफी उदास नजर आते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो मन में उदासी, FOMO(Fear of missing out) या खुद को कम समझने की भावना को फील करने लगते हैं। ऐसे में मेटर हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि यह समय खुद से जुड़ाव, इमोशनल हीलिंग, पर्सनल ग्रोथ के लिए परफेक्ट हो सकता है। अब जरुरी नहीं है कि किसी रिश्ते में हो, तभी आप खुश रहे। यदि आप वैलेंटाइन सीजन में सिंगल हैं, तो थोड़ा समय खुद के लिए जरुर निकालें और कुछ चीजों को करने की कोशिश बिल्कुल न करें।

एक्सपर्ट ने बताए ये 5 टिप्स

  सिंगल होना समस्या नहीं

किसी रिश्ते में न रहकर सिंगल लोग इसे समस्या समझने लगते हैं, इसको समस्या न समझें, बल्कि इसे आप पर्सनल च्वॉइस माने। जरुरी नहीं है किसी रिश्ते में खुशी की गारंटी मिले। सिंगल रहने वाले लोग आजाद होते हैं और कही भी जा सकते हैं। आप अपनी मर्जी के खुद मालिक होते हैं।

सोशल मीडिया से दूरी

वैलेंटाइन वीक के दौरान, आपको सोशल मीडिया अफेक्ट कर रही हैं, तो आप इस समय सोशल मीडिया से दूरी बना सकते हैं। क्योंकि आप जितना सोशल मीडिया देखेंगे उतने ही उदास महसूस करेंगे। इसलिए जरुरी है कि आप कुछ दिन के लिए सोशल मीडिया से दूर रहे या फिर इन चीजों को इग्नोर करें।

 सेल्फ केयर या डेट

आप वैलेंटाइन वीक के दौरान खुद को पैंपर कर सकते हैं। सेल्फ केयर करना भी काफी जरुरी होती है। खुद को आप तोहफा दे सकते हैं, आप चाहे तो खुद को किसी पसंदीदा जगह पर डेट पर जाएं। आप फिल्म देखने भी जा सकते हैं। खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से इमोशनल डिपेंडेंसी काफी हद तक कम होने लगती है।

अकेलेपन पर बात करें

यदि आपको अकेलापन ज्यादा ही उदासी महसूस करा रहा है, तो आप इसको लेकर लिखना शुरु कर दें या फिर किसी दोस्त से इस बारे में जरुर बात करें। जब आप अपनी फीलिंग्स को दबाकर रखेंगे तो आपको घुटन फील होने लगेंगी, इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी खराब हो सकती है।

फ्यूचर रिलेशनशिप

इस दौरान कुछ चीजों के साथ खुद को फ्यूचर रिलेनशिप के लिए तैयार कर सकते हैं। किसी भी रिश्ते में क्या चाहते हैं, पार्टनर आपका कैसा होना चाहिए, मेरी बाउंड्रीस क्या है? मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग सिंगल रहते हुए खुद पर काम करते हैं, वे लोग फ्यूचर में हेल्दी रिश्ता कायम करते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़