Relationship Tips: पत्नी न करे सास-ससुर को पसंद तो अपनाएं ये टिप्स, रिश्ते बनेंगे बेहतर

Relationship Tips
Creative Commons licenses

कई बार मॉर्डन बहू के साथ बेहतर तालमेल बिठाने और अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए सास-सुसर को अपने विचारों को बदलने की जरूरत होती है। ऐसा नहीं करने पर अक्सर झगड़े की स्थिति बन जाती है। ऐसे में कई बार वाइफ आपके पैरेंट्स को नापसंद करने लगती है।

शादी के बाद एक लड़की अपना घर परिवार छोड़कर अपने पति के साथ उसके पूरे परिवार को अपना बना लेती है। लेकिन कई बार उस लड़की को पराया महसूस कराया जाता है। तब वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाती है। जब उसे अपने ससुराल में अपनापन नहीं मिलता तो कई बार वह बिना किसी की परवाह किए बड़े-बुजुर्गों को भी जवाब देने लगती है। शादी के बाद पति अपनी पत्नी और पैरेंट्स के बीत रिश्ते को या तो बेहतर बनाता है या फिर बदतर बना देता है। पुरुष चाहे तो इन मतभेदों को बढ़ने से पहले ही रोक सकता है। लेकिन कई बार समझ न होने के कारण वह भी पत्नी और पैरेट्स के झगड़े के बीच पिस जाता है।

हालांकि कई बार मामला कुछ अलग भी होता है। लड़की के मायकेवालों की ज्यादा दखलंदाजी के कारण भी कई बार लड़की ससुराल वालों के साथ तालमेल नहीं बैठा पाती है। अगर आपकी पत्नी को भी आपके पैरेंट्स पसंद नहीं हैं और वह उनकी इज्जत नहीं करती है तो कोई भी बड़ा या ठोस निर्णय लेने से पहले रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। 

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपनाएं ये आइडिया, पैरेंट्स बनने के बाद भी नहीं होगी समय की कमी

पैरेंट्स को पसंद न करने की वजह

यदि आपकी पत्नी आपके पैरेंट्स को पसंद नहीं करते है तो हो सकता है कि इसके पीछे कोई कारण हो। उस कारण को जानने की कोशिश करें। इससे पैरेट्स और पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती हैं और रिश्ते को सुधारने का मौका मिल जाता है। लेकिन ऐसा करते समय आप पहले से किसी भी तरह का पूर्वाग्रह लेकर न बैठें। पत्नी को अपने मन की बात कहने का पूरा मौका दें। इस दौरान उन्हें एक दोस्त की तरह सुनें।

पत्नी और पैरेंट्स को बराबर सम्मान दें

अधिकतर महिलाएं तब अपने सास-ससुर को पसंद नहीं करती जब उन्हें यह एहसास होने लगता है कि वह पति को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। या फिर सास-ससुर पति को उनसे दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पति को जिम्मेदार बनकर इस गलतफहमी को दूर करना चाहिए। इसके लिए पत्नी और पैरेंट्स को बराबर सम्मान और अहमियत देनी चाहिए। 

पैरेंट्स की साइड

शादी के बाद ससुराल में महिला को सिर्फ अपने पति का सहारा होता है। यदि पत्नी आपसे कुछ शेयर करती है और आप हमेशा पैरेंट्स का साइड लेंगे तो उसके मन में आपको और परिवार को लेकर गलत भावनाएं आने लगेंगी। हर बात पर पत्नी का भी साइड नहीं लेना चाहिए। दोनों तरफ से आपको सही के साथ खड़ा होना है। इससे दोनों पक्षों में टकराव कम होगा।

फैमिली टाइम

पत्नी और पैरेंट्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनाने के लिए आप सब एक साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ में खुशनुमा पल बिताने से रिश्तों के बीच में आया मनमुटाव भी दूर हो जाएगा। साथ ही पत्नी और पैरेंट्स एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझेंगे।

वाइफ के पैरेंट्स

शादी के बाद पुरुष अपनी पत्नी को सभी की बात सुनने और परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान किए जाने का हुक्म देता है। लेकिन कई बार पुरुष अपने ससुराल वालों की इज्जत को अहमियत देना भूल जाता है। तब भी महिलाएं आपके पैरेंट्स के साथ भी वैसा ही व्यवहार करने लगती हैं। इसलिए दोनों पक्षों को बराबर सम्मान देना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़