Chai Par Sameeksha: Delhi में मुफ्त रेवड़ी वाली पार्टी जीतेगी या विकास करने वालों को सत्ता मिलेगी

arvind kejriwal
ANI
अंकित सिंह । Jan 13 2025 6:03PM

संपादक नीरज दुबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी को यह बताना चाहिए कि पिछले 5 साल में उन्होंने दिल्ली के लिए क्या काम किया? क्या मोहल्ला क्लीनिक सुदृढ़ हुआ है? क्या यमुना की सफाई हुई है? क्या प्रदूषण मुक्त दिल्ली बना है?

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने दिल्ली चुनाव को लेकर ही चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे जी। नीरज कुमार दुबे ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव कहीं ना कहीं भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बड़ी परीक्षा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन के लिए भी बड़ी परीक्षा है। नीरज दुबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी की अगर बात करें तो कहीं ना कहीं यह दोनों मुद्दे की बात करने की बजाए मुद्दे से ध्यान भटकाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। 

नीरज दुबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी को यह बताना चाहिए कि पिछले 5 साल में उन्होंने दिल्ली के लिए क्या काम किया? क्या मोहल्ला क्लीनिक सुदृढ़ हुआ है? क्या यमुना की सफाई हुई है? क्या प्रदूषण मुक्त दिल्ली बना है? क्या दिल्ली में स्थित कचड़े के पहाड़ कम हुए हैं? क्या एमसीडी में आने के बाद गलियों की साफ-सफाई बढ़ी है? यह तमाम ऐसे सवाल हैं जिसको सबसे पहले अरविंद केजरीवाल और आतिशी को जवाब देना चाहिए। नीरज दुबे ने कहा कि करप्शन और शराब मॉडल से ध्यान हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल और आतिशी लगातार नए-नए पैंतरेबाजी कर रहे हैं। यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल रोज मीडिया के सामने आते हैं और एक नया ऐलान कर देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Dekh Dilli Ka Haal, जानिए किसके साथ दिल्ली की महिला वोटर्स, केजरीवाल पर क्यों भड़क रहीं

नीरज दुबे ने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल लोगों को लालच दे रहे हैं। लालच के बल पर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आने के साथ ही रेवड़ी बांटने की कोशिश कर रहे हैं। आप पिछले 10-11 सालों से दिल्ली में सत्ता में है। लेकिन आप ऐलान ही कर रहे हैं। आप यह नहीं बता पा रहे हैं कि आपने क्या काम किया है। आप अपना काम बताने की बजाए योजना लाने की बात कर रहे हैं। जो पार्टी करप्शन के खिलाफ लड़कर सामने आई थी, वह आज करप्शन के दलदल में फंस गई है। अपने जन लोकपाल की बात की थी लेकिन उसे पर कोई कामकाज नहीं हुआ। आप उसे तरफ आगे ही नहीं बढ़े। आम आदमी पार्टी अपने उद्देश्य से नहीं भटकी है बल्कि झूठ की बुनियाद पर राजनीति में आई है।

प्रभासाक्षी के संपादक ने कहा कि दिल्ली में क्या कामकाज हुए हैं, इस पर तो जानता ही मोहर लगाएगी। लेकिन दिल्ली के असल मुद्दे जो है वह लगातार जस के तस बने हुए हैं। केजरीवाल और उनकी पार्टी लगातार राजनीति में व्यस्त रहती है। केंद्र के साथ लड़ाई में व्यस्त रहती है। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि लोगों को अरविंद केजरीवाल की अब बातों पर भरोसा नहीं रहा है। अरविंद केजरीवाल को लगता है कि वह मुफ्त की रेवड़ी बांटकर चुनाव जीत लेंगे। लेकिन जनता समझदार है। वह आपके कामकाज का आकलन जरूर करेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़