Chelsea FC में नए युग की शुरुआत, स्पेनिश दिग्गज Xabi Alonso को मिली टीम की कमान

स्पेन के पूर्व मिडफील्डर ज़ाबी अलोंसो अब चेल्सी के नए मैनेजर होंगे, जिसके लिए चार साल का करार तय हुआ है। बायर लेवरकुसेन के साथ शानदार सफलता के बाद रियल मैड्रिड में एक संक्षिप्त कार्यकाल बिताने वाले अलोंसो के लिए यह एक नई शुरुआत होगी, जहाँ क्लब उनके अनुशासित दृष्टिकोण से टीम को फिर से मजबूत बनाने की उम्मीद कर रहा है।
स्पेन के पूर्व दिग्गज मिडफील्डर और कोच ज़ाबी अलोंसो अब इंग्लैंड के बड़े क्लब चेल्सी एफसी के नए मुख्य कोच बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौता पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती हैं।
बताया जा रहा है कि 44 वर्षीय ज़ाबी अलोंसो ने पिछले सप्ताह लंदन का दौरा किया था, जहां उन्होंने क्लब अधिकारियों के साथ अंतिम बातचीत की। इसके बाद चार साल के अनुबंध पर सहमति बन गई हैं। गौरतलब है कि चेल्सी लंबे समय से नए स्थायी कोच की तलाश में था और अलोंसो क्लब की पहली पसंद माने जा रहे थे।
बता दें कि ज़ाबी अलोंसो का कोचिंग करियर पिछले कुछ वर्षों में काफी चर्चा में रहा हैं। उन्होंने जर्मनी के क्लब बायर लेवरकुसेन के साथ शानदार सफलता हासिल की थी। अलोंसो की कोचिंग में टीम ने 2023-24 सत्र में बुंडेसलीगा खिताब जीता था, जिससे उनकी पहचान यूरोप के शीर्ष युवा कोचों में होने लगी थीं।
इसके बाद अलोंसो ने स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मैड्रिड की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि वहां उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चल सका। मौजूद जानकारी के अनुसार, रियल मैड्रिड के ड्रेसिंग रूम में अनुशासन और खिलाड़ियों के रवैये को लेकर कई समस्याएं सामने आई थीं। कहा जा रहा है कि अलोंसो की सख्त रणनीति और अनुशासन वाली सोच टीम के कुछ खिलाड़ियों को पसंद नहीं आई थीं। इसी वजह से कुछ ही महीनों बाद दोनों पक्ष अलग हो गए थे।
अब चेल्सी के साथ अलोंसो को एक नई शुरुआत करने का मौका मिलने जा रहा हैं। क्लब को उम्मीद है कि उनकी रणनीति और अनुभव टीम को फिर से यूरोपीय फुटबॉल में मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में मदद करेंगे।
गौरतलब है कि चेल्सी ने पिछले कुछ सत्रों में कई कोच बदले हैं, लेकिन टीम को लगातार स्थिर प्रदर्शन नहीं मिल सका हैं। ऐसे में क्लब प्रबंधन अब लंबे समय के लिए एक मजबूत और अनुशासित कोच के साथ आगे बढ़ना चाहता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्नमाउथ के कोच एंडोनी इराओला का नाम भी चेल्सी की सूची में शामिल था, लेकिन अंत में क्लब ने ज़ाबी अलोंसो पर भरोसा जताया हैं। फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि अलोंसो की युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने की क्षमता चेल्सी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
अन्य न्यूज़














