SA20: Joburg Super Kings ने Albie Morkel को बनाया मुख्य कोच, स्टीफन फ्लेमिंग की लेंगे जगह

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को एसए20 के आगामी सत्र के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। मोर्कल अब फ्रेंचाइजी को उसका पहला एसए20 खिताब दिलाने के इरादे से जिम्मेदारी संभालेंगे।
जोबर्ग सुपर किंग्स ने आगामी एसए20 सत्र से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया और वह स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे जिन्हें अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और सुपर किंग्स समूह का लंबे समय से हिस्सा रहे मोर्कल अब फ्रेंचाइजी को उसके पहले एसए20 खिताब तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। फ्लेमिंग ने टीम के पहले चार सत्र में मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी।
फ्लेमिंग ने इसी महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह सुपर किंग्स समूह से अलग हो रहे हैं। उन्होंने एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) की टीम टेक्सास सुपर किंग्स के साथ भी कोचिंग की जिम्मेदारी निभाई थी।
अन्य न्यूज़















