अमृता पुजारी U23 World Wrestling Championship के फाइनल में पहुंचीं

अमृता पुजारी U23 World Wrestling Championship के फाइनल में पहुंचीं
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

लास वेगास में आयोजित अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 72 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान अमृता पुजारी ने चीन की वेंजिन कियू को 10-8 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना यूक्रेन की इरिना जाब्लोत्स्का से होगा। वहीं 59 किग्रा वर्ग में कोमल ने कजाखस्तान की विक्टोरिया के को 7-2 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया।

भारत की अमृता पुजारी ने अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में महिलाओं के 72 किलो फाइनल में प्रवेश कर लिया। अमृता ने कजाखस्तान की साबिरजानोवा को 7 . 1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में चीन की वेंजिन कियू को 10 . 8 से मात दी। महाराष्ट्र के सोलापूर की अमृता का सामना अब यूक्रेन की इरिना जाब्लोत्स्का से होगा।

कोमल ने महिलाओं के 59 किलो वर्ग में कजाखस्तान की विक्टोरिया के को 7 . 2 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले वह सेमीफाइनल में यू्क्रेन की एलिना फिलिपोविच से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गई थी। उन्होंने कनाडा की एला फाइंडिंग को हराया था।

स्वीटर 53 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये कांस्य पदक की दौड़ में है।वह क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टेले रौद्रिगेज डोबलर से 2 . 11 से हार गई थी। डोबलर के फाइनल में पहुंचने से स्वीटी को रेपेशॉज खेलने का मौका मिला है जिसमें वह चीन की शियापटोंग झेंग से खेलेगी। वैष्णवी पाटिल भी 65 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये पदक की दौड़ में है।

वह जापान की हारूका कोबारू से खेलेंगी।दीक्षा मलिक महिलाओं के 76 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर रही। वीजा से जुड़े कारणों से भारत महिलाओं के 50 किलो, 55 किलो, 57 किलो और 62 किलो वर्ग और ग्रीको रोमन 60 किलो, 77 किलो, 82 किलो, 97 किलो और 130 किलो में खिलाड़ी नहीं उतार सका है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़