लॉकडाउन की बोरियत से बचने के लिये तीरंदाज दीपिका सीख रही हैं खाना पकाना

deepika

लॉकडाउन की बोरियत से बचने के लिये तीरंदाज दीपिका खाना पकाना सीख रही हैं।दीपिका ने कहा, ‘‘चावल और दाल पकाना आता था। अब मांसाहारी (विशेषकर चिकन) खाना बनाना सीख रही हूं। कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब लगता है कि उनकी शादी इनसे पहले ही हो जायेगी।

कोलकाता। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी लॉकडाउन के कारण रेंज पर निशाना लगाने का अभ्यास नहीं कर सकती लेकिन इस समय का इस्तेमाल अपने मंगेतर और साथी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास के लिये मांसाहारी खाना विशेषकर चिकन पकाना सीखकर कर रही हैं। दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से पहले दोनों तोक्यो ओलंपिक पर ध्यान लगाना चाहते थे। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब लगता है कि उनकी शादी इनसे पहले ही हो जायेगी।

इसे भी पढ़ें: पेड़ पर चढ़कर फोन करने को क्यों मजबूर हुए यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर

दीपिका ने कहा, ‘‘चावल और दाल पकाना आता था। अब मांसाहारी (विशेषकर चिकन) खाना बनाना सीख रही हूं। ’’ यह पूछने पर कि उनकी मां कुछ ‘आनलाइन टिप्स’ दे रही हैं कि चिकन कैसे बनाया जाता है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं दिन की शुरूआत प्राणायम से करती हूं और फिर 45 मिनट तक अभ्यास करती हूं। नाश्ते के बाद खाना पकाना सीखती हूं। ’’ हालांकि पूर्व नंबर एक तीरंदाज ने कहा कि उन्होंने हॉल में पांच मीटर की रेंज बना ली है जिसमें दोनों दोपहर में करीब दो घंटे तक अभ्यास करते हैं, हालांकि लॉकडाउन से पहले वास्तविक अभ्यास शुरू नहीं होने वाला। दीपिका ने कहा, ‘‘ हम एक निशाना बनाकर डेढ से दो घंटे अभ्यास करते हैं। यह हालांकि रेंज की तरह का अभ्यास नहीं है। लेकिन हम अभ्यास करते हैं और घर पर ही रह रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़