लियोनेल मेसी को लेकर ये क्या कह गए डोनाल्ड ट्रंप, इस महान फुटबॉलर से कर दी तुलना

Donald Trump Messi
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 6 2026 5:08PM

लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में होस्ट किया। इस दौरान ट्रंप ने स्पीच दी और ये काफी वायरल है।

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में होस्ट किया। इस दौरान ट्रंप ने स्पीच दी और ये काफी वायरल है।

इस स्पीच में उन्होंने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम लिया और मेसी के सामने ही उन्हें ग्रेट बताया। मेसी और रोनाल्डो की राइवलरी काफी पुरानी है। मेसी लगातार मुस्कुराते हुए ट्रंप की बात सुन रहे थे। इस दौरान टीम ने ट्रंप को अपनी जर्सी भेंट की। जबकि मेसी ने उन्हें रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल दी। 

अमेरिका राष्ट्रपति ने समारोह में कहा कि, आज मैं 2025 एणएलएस कप चैंपियन, इंटर मियामी की मेजबानी करके बेहद खुश हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं वह कह पा रहा हूं जो आज तक किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को कहने का मौका नहीं मिला। व्हाइट हाउस में आपका स्वागत है, लियोनेल मेसी। 

अपनी सोच के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने महान पेले से भी लियोनेल मेसी की तुलना की। उन्होंने कहा कि, मुझे ये इसलिए नहीं कहना चाहिए क्योंकि मैं बूढ़ा हो गया हूं बल्कि मैंने पेले को खेलते हुए देखा है। मुझे नहीं पता हो सकता है आप पेले से बेहतर हों। पेले बहुत अच्छे थे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़