Asian Games: स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Deepu Mallesh

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत के दीपु मल्लेश ने पुरुष स्पीड क्लाइंबिंग के क्वालिफिकेशन दौर में 11वां स्थान हासिल किया। 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने 15 मीटर ऊंची दीवार पर 5.09 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

भारत के दीपु मल्लेश ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष स्पीड क्लाइंबिंग स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में 11वां स्थान हासिल करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत के 28 वर्षीय मल्लेश पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने 5.09 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया।

वह चार लेन वाली 15 मीटर ऊंची दीवार की बी लेन पर चढ़ाई कर रहे थे। क्वालीफिकेशन के बाद शीर्ष 16 स्पीड क्लाइंबर चार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हैं जिनमें प्रत्येक में चार लेन में चार खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस चरण के बाद शीर्ष आठ खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे जिसके बाद चार खिलाड़ी फाइनल में पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे।

इससे पहले 19 वर्षीय जोगा पुर्ती ने भी क्वालीफिकेशन दौर में नौवां स्थान हासिल कर महिला स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्ट क्लाइंबिंग को 2018 से ही एशियाई खेलों में शामिल किया गया है और तोक्यो 2020 में यह ओलंपिक स्पर्धा बनी। भारत ने अब तक एशियाई खेलों में स्पोर्ट क्लाइंबिंग में कोई पदक नहीं जीता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़