ब्राजील की टीम विश्व कप के लिए मुंबई पहुंची

Brazil team arrives in mumbai for world cup

तीन बार फीफा अंडर-17 विश्व कप खिताब जीत चुकी ब्रजील की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पहुंची। अंडर-17 विश्व कप का आयोजन भारत में छह से 28 अक्तूबर तक होगा। सूत्रों के मुताबिक, टीम यहां अंधेरी स्थित मुंबई फुटबाल एरिना में प्रशिक्षण करेगी।

मुंबई। तीन बार फीफा अंडर-17 विश्व कप खिताब जीत चुकी ब्रजील की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पहुंची। अंडर-17 विश्व कप का आयोजन भारत में छह से 28 अक्तूबर तक होगा। सूत्रों के मुताबिक, टीम यहां अंधेरी स्थित मुंबई फुटबाल एरिना में प्रशिक्षण करेगी। अंधेरी परिसर में ही टीम28 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

ब्राजील की टीम कोरिया, नाइजर और स्पेन के साथ ग्रुप डी में है। विश्व कप में ब्राजील का पहला मैच सात अक्तूबर को कोच्चि में स्पेन के खिलाफ होगा। सूत्रों के मुताबिक तुर्की की टीम भी रात यहां पहुंची जो नवीं मुंबई के किसी स्थल पर प्रशिक्षण करेगी। तुर्की की टीम ग्रुप बी में पराग्वे, माली और न्यूजीलैंड के साथ हैं। टीम का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां के डीवाई पाटील स्टेडियम में छह अक्तूबर को है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़