CWG 2026 Day 2: भारत खोलेगा अपना Medal Tally? Para-Powerlifting में अशोक और सुधीर से पदक की बड़ी उम्मीदें

Lovlina Borgohain
प्रतिरूप फोटो
X @airnewsalerts
Ankit Jaiswal । Jul 24 2026 6:29PM

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत की पदक उम्मीदें मुख्य रूप से पैरा एथलीटों के प्रदर्शन और जिम्नास्टों की शारीरिक सटीकता पर टिकी हुई हैं। पैरा तैराकी और पावरलिफ्टिंग में विभिन्न वर्गों के मुकाबले भारतीय दल की पदक तालिका में बढ़त बनाने की क्षमता का वास्तविक परीक्षण करेंगे। मौजूदा परिस्थितियों का सूक्ष्म आकलन करने पर यह स्पष्ट है कि शुक्रवार के नतीजे पूरे टूर्नामेंट के लिए भारतीय मनोबल और पदक प्राप्ति की दिशा तय करने वाले होंगे।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का दूसरा दिन भारत के लिए काफी व्यस्त और अहम रहने वाला हैं। शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी कई अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। बता दें कि गुरुवार को मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाईं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कम से कम एक पदक पहले ही सुनिश्चित कर दिया हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दिन भारत अपने पदकों का खाता भी खोल सकता हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार भारत के लिए सबसे अधिक उम्मीद पैरा भारोत्तोलन से की जा रही हैं। इस स्पर्धा में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस खेल में भारत के दो पदक जीतने की अच्छी संभावना हैं, हालांकि परिस्थितियां अनुकूल रहने पर यह संख्या और भी बढ़ सकती हैं।

पुरुष हल्के भार वर्ग में शाम 5 बजकर 40 मिनट पर अशोक और परमजीत कुमार अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजकर 24 मिनट पर महिला हल्के भार वर्ग में जसप्रीत कौर और सुमन देवी मुकाबले में उतरेंगी। रात 10 बजकर 40 मिनट पर महिला भारी भार वर्ग में कस्तूरी राजमणि हिस्सा लेंगी। वहीं शनिवार तड़के 12 बजकर 29 मिनट पर पुरुष भारी भार वर्ग में झंडू कुमार और सुधीर पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

कलात्मक जिम्नास्टिक में भी भारत की उम्मीदें बनी हुई हैं। शाम 5 बजे पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में तपेश्वरनाथ दास, स्वातिश कैथेरी पुथलाथ, तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों के सामने पहले क्वालीफिकेशन की चुनौती होगी, जिसके बाद पदक की दौड़ तय होगी।

पैरा तैराकी में भी भारत की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर रहेंगी। दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस-13 वर्ग की हीट में आर. वी. वी. बी. के. बुडिगिना और इमाम अली उतरेंगे। यदि दोनों खिलाड़ी क्वालीफाई करने में सफल रहते हैं तो शनिवार रात 12 बजे होने वाले फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

इसके अलावा भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और जिम्नास्ट प्रणति नायक भी अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे। हालांकि इन खिलाड़ियों को पहले शुरुआती दौर की चुनौती पार करनी होगी। मौजूद जानकारी के अनुसार भारतीय दल का लक्ष्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अगले दौर में पहुंचाने का रहेगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत भारत के लिए सकारात्मक रही है और अब दूसरे दिन कई खेलों में पदक की उम्मीदें बनी हुई हैं। यदि भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के अनुरूप खेलते हैं तो शुक्रवार भारत के लिए यादगार दिन साबित हो सकता हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़