अंगोला में फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़, 17 की मौत

[email protected] । Feb 11 2017 1:03PM

अंगोला के एक फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। अंगोला और पुर्तगाल की मीडिया ने यह जानकारी दी।

जोहानिसबर्ग। अंगोला के एक फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। अंगोला और पुर्तगाल की मीडिया के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार को उत्तरपश्चिमी शहर उइगे के एक स्टेडियम में हुई। दुर्घटना इस लिए हुई क्योंकि सैकड़ों लोग स्टेडियम के एक दरवाजे की ओर दौड़े पड़े और इस दौरान कुछ लोग गिर गए और पैरों के नीचे दब गए। पुर्तगाली समाचार एजेंसी लूसा ने कहा कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी मौत दम घुटने से हुई।

अंगोला की सरकारी समाचार एजेंसी लूसा और एंगोप के अनुसार, मरने वालों की संख्या 17 है। अंगोला के राष्ट्रपति जोस एडुआडरे दोस सांतोस ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों की मदद करने के साथ ही जांच शुरू करने का निर्देश दिया। दर्शक राष्ट्रीय गिराबोला प्रतिस्पर्धा में घरेलू टीम सांता रीता डी कासिया और रीक्रिएटिवो डी लिबोला के बीच पहले मैच को देखने के लिए गए हुए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़