50 साल के हुए दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

happy-birthday-viswanathan-anand
[email protected] । Dec 11 2019 2:09PM

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए।आनंद के जन्मदिन के मौके पर किताब ‘माइंड मास्टर’ का भी विमोचन होगा जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने खेल लेखिका सोसन नाइनन के साथ मिलकर लिखा है। उन्होंने 2003 और 2017 में विश्व रेपिड शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।

चेन्नई। भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए। चेन्नई में जन्मा यह दिग्गज खिलाड़ी अपने जन्मदिन का जश्न अपने परिवार के साथ मना रहा है। आनंद ने अपनी और अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हम एक साथ हैं। हां, कल केक कटेगा।’’

इसे भी पढ़ें: निशानेबाज रवि कुमार डोपिंग टेस्ट में निकले पॉजिटिव, कहा- यह बहुत बड़ी गलती थी

आनंद के जन्मदिन के मौके पर किताब ‘माइंड मास्टर’ का भी विमोचन होगा जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने खेल लेखिका सोसन नाइनन के साथ मिलकर लिखा है। शतरंज में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने कई खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। आनंद ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2000 में जीती। उन्होंने 2003 और 2017 में विश्व रेपिड शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़