भारतीय कोच मारिने ने कहा, निरंतरता की कमी बड़ी चिंता

HWL Final: India coach Marijne rues lack of consistency against England

भारत की रक्षात्मक कमियों के बारे में पूछने पर मारिने ने कहा, ‘‘यह खेल का हिस्सा है और आप हर हालत में इससे बचना चाहोगे। खिलाड़ी इसे जानबूझकर नहीं करते लेकिन इसकी वजह से हम मैच गंवा बैठे।

भुवनेश्वर। मुख्य कोच सोर्ड मारिने ने आज कहा कि भारत के लिये सबसे बड़ी चिंता निरंतरता की कमी है क्योंकि उन्हें रक्षात्मक गलतियों के कारण आज यहां हाकी विश्व लीग के पूल बी के दूसरे मैच में अपने से निचली रैंकिंग की इंग्लैंड से 2-3 से हार का मुंह देखना पड़।

भारत की रक्षात्मक कमियों के बारे में पूछने पर मारिने ने कहा, ‘‘यह खेल का हिस्सा है और आप हर हालत में इससे बचना चाहोगे। खिलाड़ी इसे जानबूझकर नहीं करते लेकिन इसकी वजह से हम मैच गंवा बैठे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह सिर्फ डिफेंस का ही मामला नहीं था। शुरू में खेल जिस रफ्तार से चल रहा था, वह काफी नहीं था। हमने काफी लंबे समय तक गेंद रखी, हमने काफी बार गेंद गंवायी। हम कल की तरह नहीं खेले।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़