क्राइस्टचर्च में New Zealand ने भारतीय Football टीम को मैत्री मैच में 3-0 से हराया

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

क्राइस्टचर्च में रविवार को खेले गए दोस्ताना मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। मेजबान टीम ने पहले ही हाफ में सुरमन, मैकगैरी और वुड के जरिए तीन गोल दागकर बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश जरूर की लेकिन वे विपक्षी रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहे।

भारत को रविवार को यहां पहले हाफ में तीन गोल गंवाने के कारण मैत्री फुटबॉल मैच में न्यूजीलैंड से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने भारत की रक्षापंक्ति की कमजोरी को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसकी तरफ से पहले हाफ में फिन सुरमन, जेम्स मैकगैरी और कप्तान क्रिस वुड ने गोल किए।

न्यूजीलैंड ने 22वें मिनट में सुरमन के गोल से बढ़त हासिल की। ​​कैलम मैककोवाट के बाएं ओर से लिए गए कॉर्नर पर सुरमन ने आकाश मिश्रा को छकाकर हेडर से गोल किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 40वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर दी जब मैकगैरी ने बॉक्स के किनारे से बाएं पैर से एक जोरदार शॉट लगाया जो भारतीय गोलकीपर को चकमा देकर गोल में चला गया।

इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड ने स्कोर 3-0 कर दिया। जेसी रैंडल के पास पर वुड ने यह गोल किया। दूसरे हाफ में भारत ने कुछ बेहतर खेल दिखाया लेकिन न्यूजीलैंड की रक्षात्मक पंक्ति को भेदने में नाकाम रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़