World Junior Squash Team Championship में भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

India Wins
AI Image

ओंटारियो में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अमेरिका से 0-2 से हारने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम के खिलाड़ियों को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय पुरुष टीम ने इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता है।

भारतीय पुरुष टीम विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अमेरिका से 0-2 से हार गई और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका से हारने के एक दिन बाद पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टीम भी उसी प्रतिद्वंद्वी से पार पाने में नाकाम रही। भारत के गुरवीर सिंह ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी ने वापसी करते हुए मैच 11-7, 9-11, 6-11, 11-7, 11-3 से जीत लिया।

दूसरे मैच में भारत के नंबर एक खिलाड़ी आर्यवीर दीवान अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी यासीन शलाबी से 0-3 (5-11, 7-11, 5-11) से हार गए। भारतीय पुरुष टीम ने इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़