भारतीय हॉकी खिलाड़ी वाल्मिकी और हरजीत का डच क्लब से करार, यूरो हॉकी लीग में खेलेंगे

indian-hockey-players-devinder-walmiki-harjeet-singh-sign-up-with-dutch-club-to-play-euro-hockey-league
[email protected] । Jul 24 2019 2:51PM

भारतीय हॉकी खिलाड़ी देविंदर वाल्मिकी और हरजीत सिंह ने नीदरलैंड के क्लब एचजीसी के साथ 2019-20 सत्र के लिये अनुबंध किया है और इस दौरान वे आगामी यूरो हॉकी लीग के मैचों में खेलेंगे।

नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी खिलाड़ी देविंदर वाल्मिकी और हरजीत सिंह ने नीदरलैंड के क्लब एचजीसी के साथ 2019-20 सत्र के लिये अनुबंध किया है और इस दौरान वे आगामी यूरो हॉकी लीग के मैचों में खेलेंगे। वाल्मिकी और हरजीत दोनों मिडफील्डर हैं और अभी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। यूरो हॉकी लीग में वे चार अक्टूबर को बार्सिलोना में पदार्पण करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला डिफेंडरों के लिये 7 दिवसीय शिविर का संचालन करेंगे फर्गुस कावानाग

एचजीसी ने 2011 में यूरो हॉकी लीग का खिताब जीता था लेकिन इसके बाद वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा। वाल्मिकी रियो ओलंपिक 2016 की भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अब तक भारत की तरफ से 48 मैच खेले हैं। हरजीत 2016 में जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने राष्ट्रीय टीम की तरफ से 52 मैच खेले हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़