जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के खिलाड़ियों ने सीनियर टीम को भंग करने के फैसले पर की पुनर्विचार की अपील

Prabhasakshi Image

जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने तीन अगस्त को टाटा समूह से इंडियन सुपर लीग से हटने और सीनियर टीम को भंग करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की भावुक अपील की है। खिलाड़ियों ने इसे भारतीय फुटबॉल के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने इस फुटबॉल क्लब के मालिक टाटा समूह से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से हटने और सीनियर टीम को भंग करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की भावुक अपील की है। जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह चार सितंबर से शुरू होने वाले आईएसएल से हट रही है। उसने आगामी सत्र के लिए भागीदारी शुल्क जमा करने की समय सीमा चूकने के कुछ ही घंटों बाद यह घोषणा की।

इसके साथ ही उसने सीनियर टीम को भंग करने का फैसला भी किया। मिडफील्डर प्रणय हल्दर ने सोमवार को पीटीआई से कहा, ‘‘यह मेरे लिए चौंकाने वाली खबर थी। मुझे टाटा समूह से ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं थी।

मेरा उनसे विनम्र निवेदन है कि वे अपना फैसला बदलें और आईएसएल में भाग लें। क्योंकि यह पूरी पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा मंच है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्लब से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि टाटा स्टील और टाटा समूह के प्रमुख अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे।’’ भारत के लिए एक मैच खेल चुके गोलकीपर अल्बिनो गोम्स ने हल्दर की बात से पूरी तरह सहमति जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्लब को बंद करना मुझे बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। मैं टाटा समूह से अपील करना हूं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। क्योंकि यह एक या दो साल की बात नहीं है, यह भारतीय फुटबॉल के भविष्य का सवाल है।’’ मिडफील्डर निखिल बारला ने कहा, ‘‘ मैं टाटा समूह, टाटा स्टील के प्रमुख से अपील करना चाहता हूं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और युवा खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में सोचें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़