Football Women World Cup में Japan और Zambia को मिली जीत, शानदार मैच में मिली जीत

japan vs spain
प्रतिरूप फोटो
Twitter @brfootball
रितिका कमठान । Jul 31 2023 5:24PM

फीफा महिला विश्व कप में जापान की टीम ने स्पेन को 4-0 से मात दे दी है। इस जीत के साथ जापान शीर्ष पर पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्टा रिका को हराकर जांबिया ने भी टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की है।

महिला विश्व कप 2023 में जाम्बिया की टीम ने कोस्टा रिका को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की। वहीं इससे पहले स्पेन के खिलाफ हुए मुकाबले में जापान की टीम ने 4-0 से जीत हासिल कर टेबल में शीर्ष स्थान पाया है। हालांकि जाम्बिया और कोस्टा रिका दोनों ही टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

पहले जापान और स्पेन के बीच हुए मुकाबले में जापान की टीम ने पहले हाफ में तीन गोल दागे। इन तीन गोल दागने की बदौलत ही जापान की टीम को मुकाबला जीतने में मदद मिली। महिला फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप सी मैच में सोमवार को यहां स्पेन को 4-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा। जापान के लिए हिनाता मियाजावा ने दो गोल किए जो उन्होंने 12वें और 40वें मिनट में दागे थे। वहीं उनकी टीम की साथी रिको उकी ने 29वें मिनट पर और मिना तनाका ने 82वें मिनट पर एक एक गोल और भी किया जिससे टीम के कुल चार गोल हुए। पूरे मैच में गेंद स्पेन के कब्जे में अधिक रही। जापान की टीम हालांकि 22 प्रतिशत समय गेंद को अपने पास रखने के बावजूद मैच में दबदबा बनाने में सफल रही। 

दोनों टीम पहले ही अंतिम 16 में जगह सुनिश्चित कर चुकी है। जापान ने लगातार चौथी जबकि स्पेन ने लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की। दोनों टीम ने इससे पहले जाम्बिया को 5-0 के समान अंतर से हराया था। कोस्टा रिका के खिलाफ 3-0 की जीत से स्पेन बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर था। सोमवार को जापान के खिलाफ ड्रॉ भी उसे इतिहास में पहली बार ग्रुप में शीर्ष पर जगह दिला देता लेकिन जापान ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया। जापान अब प्री क्वार्टर फाइनल में शनिवार को ग्रुप ए के उप विजेता नॉर्वे से भिड़ेगा जबकि स्पेन को इसी ग्रुप के विजेता स्विट्जरलैंड से खेलना है।

ऐसा रहा जांबिया का मुकाबला

लुशोमो एमवीम्बा ने इस साल महिला विश्व कप फुटबॉल का सबसे तेज गोल दागा और बारबरा बांडा ने टूर्नामेंट का 1000वां गोल दागा जिसकी बदौलत टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही जाम्बिया ने सोमवार को कोस्टा रिका को 3-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की। इस जीत से जाम्बिया की टीम सिर ऊंचा करके स्वदेश लौटेगी। दोनों टीमें नॉकआउट की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। जाम्बिया के लिये पहला गोल दो मिनट 11वें सेकंड में एमवीम्बा ने किया जो टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल है। वहीं बांडा ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। कोस्टा रिका के लिये एकमात्र गोल 47वें मिनट में मेलिसा हेरेरा ने किया। इंजुरी टाइम के तीसरे मिनट में रशेल के ने जाम्बिया के लिये तीसरा गोल किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़