जीव मिल्खा सिंह इवन पार का स्कोर करने के बावजूद शीर्ष 10 में बरकरार

Jeev Milkha singh
प्रतिरूप फोटो
Social media
Kusum । Aug 14 2023 2:54PM

जीव मिल्खा सिंह लीजेंड टूर ट्रॉफी के दूसरे दौर में इवन पार का स्कोर करने के बावजूद शीर्ष 10 में बने हुए हैं।

 भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह यहां लीजेंड टूर ट्रॉफी के दूसरे दौर में इवन पार का स्कोर करने के बावजूद शीर्ष 10 में बने हुए हैं।

जीव ने संयुक्त छठे स्थान से दूसरे दौर की शुरुआत की। उन्होंने पहले और तीसरे होल में बर्डी लगाकर अपनी स्थिति में सुधार किया लेकिन 10वें और 14वें होल के बीच तीन बोगी करने से वह नीचे खिसक गए।

भारत के इस 51 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने 17वें होल में बर्डी बनाई जिससे उनका स्कोर इवन पार हो गया। पहले दो दौर के बाद जीव का कुल स्कोर चार अंडर 144 है और वह संयुक्त नौवें स्थान पर हैं। अभी एक दौर का खेल होना बाकी है। स्वीडन के जोकिम हेगमैन (66-68) ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़