लाहिड़ी प्लेयर्स चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक जीत के करीब

लाहिड़ी अपने कैरियर में दूसरी बार 54 होल की बढत पर होंगे। इससे पहले भारत के अर्जुन अटवाल (2010 विंदहम चैम्पियनशिप) पीजीए टूर पर जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। द प्लेयर्स इससे पहले दो ही एशियाई कोरियाई के जे चोइ (2011) और सि वू किम (2017) ही जीत सके हैं।
पोंट वेंद्रा बीच (फ्लोरिडा)| भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने द प्लेयर्स गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ एक शॉट की बढत बना ली है। लाहिड़ी ने कुल नौ अंडर 207 का स्कोर किया। वह सेबेस्टियन मुनोज, डग गीम, पॉल सेसी और सैम बर्न्स से आगे हैं।

अन्य न्यूज़