मेरी कॉम भी आई मदद को आगे, करेंगी प्रधानमंत्री राहत कोष में इतनी रकम दान

mary kom

मैरी कॉम ने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किया। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की यह चैम्पियन खिलाड़ी 2016 में राज्यसभा की सांसद बनी थी। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने हाल हीम तोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट कटाया था जिसे इस महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया।

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मेरीकोम ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में राज्यसभा की सांसद के तौर पर वह एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करेंगी। मेरीकोम का वेतन जिस बैंक में आता है, उन्होंने उस बैंक को लिखा है, ‘‘ कोविड-19 महामारी को देखते हुए मैं अपने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दान करना चाहती हूं।

इसे भी पढ़ें: दीपा करमाकर की तोक्यो ओलंपिक उम्मीद जगी, जानिए कारण

इसके लिए मेरे खाते से एक लाख रुपये काट लिये जायें।’’ राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की यह चैम्पियन खिलाड़ी 2016 में राज्यसभा की सांसद बनी थी। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने हाल हीम तोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट कटाया था जिसे इस महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़