Superbet Chess Classic: Praggnanandhaa की बाजी ड्रॉ पर छूटी, Vincent Keymer ने बनाई बढ़त

Praggnanandhaa
Instagram

सुपर शतरंज क्लासिक में आर प्रज्ञाननंदा ने चौथे दौर में जॉर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला, जिससे वे 2.5 अंकों पर हैं। इस बीच, जर्मनी के विंसेंट कीमर ने जीत के साथ तीन अंक हासिल कर टूर्नामेंट में एकमात्र बढ़त बना ली है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट के चौथे दौर में नीदरलैंड के खिलाड़ी जॉर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी के विंसेंट कीमर ने आसान जीत के बाद बढ़त हासिल कर ली।

फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोजा पर एकमात्र जीत और तीन ड्रॉ के बाद प्रज्ञाननंदा के संभावित चार में से 2.5 अंक है जबकि कीमर ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर तीन अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली।

अनीश गिरी ने विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ जबकि वेस्ली सो ने रोमानिया के डिएक बोगदान-डेनियल के खिलाफ ड्रॉ खेला। फ़िरोजा स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए चौथे दौर में नहीं खेले। प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझा और केवल 35 चाल के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़