Sinquefield Cup: R Praggnanandhaa ने वेस्ली सो से बाजी ड्रॉ खेली, संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंचे

सेंट लुई में आयोजित सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए मुकाबला ड्रॉ कराया। इस परिणाम के बाद 10 खिलाड़ियों की इस स्पर्धा में प्रज्ञाननंदा 3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अमेरिका के वेस्ली सो 3.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं।
भारतीय ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप के पांचवें दौर में अमेरिका के वेस्ली सो के साथ बाजी ड्रॉ खेली। प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए यह बाजी ड्रॉ कराई। 10 खिलाड़ियों के बीच खेली जा रही इस प्रतियोगिता में उनके पांच मैच में अब तीन अंक हो गए हैं और वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
वेस्ली ने 3.5 अंकों के साथ बढ़त बना रखी है। इस बीच अमेरिका के फैबियानो कारुआना और जर्मनी के विंसेंट कीमर ने अपने सफेद मोहरों के साथ सबसे महत्वपूर्ण समय पर जीत हासिल की। कारुआना ने पांचवें दौर में अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी खिलाड़ी लेवोन अरोनियन को, जबकि विंसेंट ने खराब फॉर्म में चल रहे अनीश गिरी को हराया।
इस तरह से अब प्रज्ञाननंदा, कीमर, कारुआना और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव तीन-तीन अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
अन्य न्यूज़














