Ravindra Jadeja की गेंदबाजी पर Cheteshwar Pujara का बयान, आक्रामक सोच पर कही बड़ी बात

चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी में आए बदलाव को लेकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि हमेशा विकेट की तलाश करने वाली आक्रामक सोच उन्हें एक मुकम्मिल टेस्ट गेंदबाज बनाती है।
नयी दिल्ली, चार अगस्त भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रक्षात्मक गेंदबाज से हमेशा विकेट की तलाश करने वाले आक्रामक गेंदबाज बनने से रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में और परिपक्व गेंदबाज बने हैं। पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले कहा ,‘‘ इससे पहले जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करते थे तो मकसद रन बचाना होता था, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। अगर पिच से मदद मिल रही है तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे।
लेकिन अगर विकेट मददगार नहीं है तो उनका फोकस रन रोकना होता था।’’ जडेजा ने 89 टेस्ट में 25 . 12 की औसत से 348 विकेट लिये हैं। पुजारा ने कहा ,‘‘ उसे अपनी ताकत पता है और उसी के अनुरूप गेंदबाजी करता है। हर मैच में वह स्टम्प पर गेंद डालकर विकेट लेने की कोशिश करता है।’’ उन्होंने कहा कि इस बदलाव से वह गेंदबाज के तौर पर अधिक आक्रामक हुआ है और विविधता का प्रभावी रूप से प्रयोग कर रहा है।
अन्य न्यूज़













