1000 मीटर एकल कायक वोट में भारतीय सेना के सालम सुनील सिंह और कैनो एकल वोट में उतराखंड राज्य के एन रिबासोन सिंह रहे प्रथम व द्वितीय

kayak boat

दूसरेे दिन आयोजित एकल कायक वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में भारतीय सेना की टीम के खिलाड़ी सालम सुनील सिंह प्रथम स्थान, उतराखंड राज्य के एन रिबासोन सिंह दूसरे स्थान पर और मध्यप्रदेश राज्य के एस राधाकांत सिंह तृतीय स्थान पर रहें। कैनो एकल वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में भारतीय सेना अलबर्ट ने प्रथम स्थान, मध्यप्रदेश के सीएच देवाभारत सिंह दूसरे स्थान पर रहें

बिलासपुर ।  जिला के लुहणु मैदान और गोविंद सागर झील में आयोजित की जा रही चार दिवसीय, 31वीं राष्ट्रीय कायकिंग एव कनोइंग प्रतियोगिता 2021 में असम, आन्ध्र प्रदेश, चण्ड़ीगढ़, छतीसगढ, दिल्ली, गुजरात, गोआ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंव कशमीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणीपुर, महाराष्ट्र, उडीसा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा, उतराखण्ड़, उतरप्रदेश, बिहार राज्य सहित भारतीय पुलिस और भारतीय सेना की टीम भाग ले रही हैं। यह जानकारी कायकिंग एव कनोइंग एसोसीऐशन के राज्य महासचिव पदम सिंह गुलेरिया ने दी।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना जुब्बल कोटखाई में किया जोरदार प्रचार

 

उन्होने बताया कि दूसरेे दिन आयोजित एकल कायक वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में भारतीय सेना की टीम के खिलाड़ी सालम सुनील सिंह प्रथम स्थान, उतराखंड राज्य के एन रिबासोन सिंह दूसरे स्थान पर और मध्यप्रदेश राज्य के एस राधाकांत सिंह तृतीय स्थान पर रहें। कैनो एकल वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में भारतीय सेना अलबर्ट ने प्रथम स्थान, मध्यप्रदेश के सीएच देवाभारत सिंह दूसरे स्थान पर रहें तथा उतराखंड राज्य के हरीश कुमार ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1000 मीटर की डबल कायक वोट प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की टीम प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश राज्य और तृतीय स्थान पर दिल्ली ने प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है--- भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन

उन्होने बताया कि दूसरेे दिन आयोजित महिला एकल कायक वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की अंजलि व कावेरी दिमार ने प्रथम उड़ीसा राज्य की लिचोनबाम नेहा देवा व मयानगलनबम इनोचा देवी द्वितीय जबकि उतराखंड की संजना सिंह व याहपाहबी देवी तृतीय स्थान पर रही। उन्होने बताया कि दूसरेे दिन आयोजित महिला एकल कायक वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में उतराखंड की सोनिया देवी प्रथम, मध्यप्रदेष््रा लमीना देवी दूसरे तथा सीजी के कौशल नंदनी ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उन्होने बताया कि दूसरेे दिन आयोजित महिला एकल कायक वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की कावेरी दिमार ने प्रथम केरला की अनुशा प्रसाद ने दूसरा तथा उतराखंड की मीरा दास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि दूसरेे दिन आयोजित पुरूष एकल कायक वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में भारतीय सेना के महेन्द्र सिंह, व संसार सिंह ने प्रथम, मध्यप्रदेश के बलबीर जाट व विशाल डांगी ने ने द्वितीय स्थान तथा उड़ीसा के बिश्न सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़