HCL ITF W15 Kolkata: संदीप्ति सिंह राव ने श्रीवल्ली को हराकर किया बड़ा उलटफेर

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

कोलकाता में आयोजित महिला एकल मुकाबले में गैरवरीयता प्राप्त संदीप्ति सिंह राव ने आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति को मात दी। पहला सेट गंवाने के बाद संदीप्ति ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 6-7, 7-5, 6-2 से अपने नाम किया। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

भारत की गैरवरीयता प्राप्त संदीप्ति सिंह राव ने बुधवार को यहां एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू15 कोलकाता 2026 टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तेलंगाना की भामिदिपति ने पहला सेट 7-6 से जीता लेकिन संदीप्ति ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो सेट 7-5, 6-2 से जीतकर उलटफेर किया। क्वालीफायर खिलाड़ियों के लिए भी बुधवार का दिन अच्छा रहा।

आठ क्वालीफायर में से चार ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इनमें जापान की सुजाना ओगावा, भारत की डेनिका फर्नांडो और अरुणकुमार लक्ष्मी प्रभा तथा नीदरलैंड की फ्लोरेंटाइन डेकर शामिल हैं। लक्ष्मी प्रभा ने वाइल्ड कार्ड धारक आकांक्षा घोष को 7-5, 6-0 से हराया।

शीर्ष चार वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने भी बिना कोई सेट गंवाए अगले दौर में प्रवेश किया। इनमें इंडोनेशिया की प्रिस्का मैडलीन नुग्रोहो, एकातेरिना याशिना, थाईलैंड की कमोनवान योदपेच और मारिया पंक्रातोवा शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़