सेना के हवलदार सावन बरवाल ने किया कमाल, 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

दरअसल, सावन बरवाल ने नीदरलैंड्स में आयोजित रोटरडैम मैराथन में अपना कौशल दिखाया है। दो घंटे 11 मिनट 58 सेकंड का समय निकालते हुए सावन बरवाल ने न सिर्फ शिवनाथ सिंह का 1978 का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि एशियन गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले और भारतीय सेना में हवलदार सावन बरवाल ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, सावन बरवाल ने नीदरलैंड्स में आयोजित रोटरडैम मैराथन में अपना कौशल दिखाया है।
हार्ड कंपा देने वाली बर्फीली हवाओं से जूझते हुए 28 वर्षीय सावन बरवाल ने अपने डेब्यू मैराथन में फिनिश लाइन से सिर्फ 20 मीटर पहले 2 बार लड़खड़ाकर गिरे, लेकिन एक सैनिक का हौसला उन्हें रुकने नहीं दिया और महान धावक शिवनाथ सिंह का 47 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दो घंटे 11 मिनट 58 सेकंड का समय निकालते हुए सावन बरवाल ने न सिर्फ शिवनाथ सिंह का 1978 का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि एशियन गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। रोटरडैम मैराथन वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस है।
भारत के टॉप हाफ मैराथन धावन सावन बरवाल और भी तेज दौड़ सकते थे, लेकिन नीदरलैंड्स में चल रही ठंडी हवाओं के कारण ऐसा नहीं हो पाया। सावन बरवाल को ऐसी परिस्थितियों में दौड़ने की आदत नहीं है। सावल बरवाल के लिए ये दौड़ काफी थकाने वाली साबित हुई।
अन्य न्यूज़















