Coronavirus के खौफ में स्वदेश लौटी साउथ अफ्रीकी टीम

south africa

कोरोना वायरस के चलते भारत के खिलाफ होने वाले मैच रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम कोलकाता से स्वदेश लौट गई है।बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा ,‘‘ वे सुबह दुबई रवाना हो गए जहां से अपने अपने शहर लौट जायेंगे। कैब के बंदोबस्त से वे काफी खुश थे।

कोलकाता। कोविड 19 के चलते भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला रद्द होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम कोलकाता के रास्ते स्वदेश लौट गई। श्रृंखला में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। धर्मशाला में पहले वनडे में बारिश हो गई थी जबकि लखनऊ में दूसरे वनडे से पहले श्रृंखला रद्द कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान सुपर लीग भी हुआ स्थगित

दक्षिण अफ्रीकी टीम दुबई के रास्ते लौटने के लिये कोलकाता पहुंची थी। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा ,‘‘ वे सुबह दुबई रवाना हो गए जहां से अपने अपने शहर लौट जायेंगे। कैब के बंदोबस्त से वे काफी खुश थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़