Tejaswin Shankar राष्ट्रमंडल खेलों की Decathlon स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे

ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की डेकाथलन स्पर्धा में भारत के तेजस्विन शंकर पांच प्रतिस्पर्धाओं के बाद 4339 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं। कनाडाई एथलीट डेमियन वार्नर 4353 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। तेजस्विन अब शुक्रवार को पोल वॉल्ट और भालाफेंक स्पर्धा में भाग लेंगे।
तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में 2 . 15 मीटर की कूद लगाकर 944 अंक हासिल किये और राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की डेकाथलन स्पर्धा में कनाडा के डेमियन वार्नर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। पांच प्रतिस्पर्धाओं के बाद वार्नर 4353 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि तेजस्विन के 4339 अंक हैं। इंग्लैंड के सैमी बॉल 4249 अंक लेकर तेजस्विन से 90 अंक पीछे हैं।
तेजस्विन ने ऊंची कूद में 944 और लंबी कूद (7.82 मीटर) में 1015 अंक बनाये। उन्होंने सौ मीटर में 10 . 96 सेकंड का समय निकालकर 870 अंक हासिल किये। शॉटपुट में उन्होंने 13 . 09 मीटर का ही थ्रो फेंका और सिर्फ 673 अंक बना सके।
फिर 400 मीटर में 49 . 51 सेकंड का समय निकालकर वह पांचवें स्थान पर रहे और उन्हें 837 अंक मिले। अब शुक्रवार को वह पोल वॉल्ट और भालाफेंक में उतरेंगे।
अन्य न्यूज़















