तोक्यो ओलंपिक : खेलों के दौरान कोविड-19 के 458 मामले सामने आये

Tokyo Olympics

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने सोमवार को कोविड-19 के 28 नये मामलों की घोषणा की लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। तोक्यो ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया और आयोजकों के अनुसार रविवार को समाप्त हुए इन खेलों के दौरान कोविड-19 के कुल 458 मामले सामने आये।

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने सोमवार को कोविड-19 के 28 नये मामलों की घोषणा की लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। तोक्यो ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया और आयोजकों के अनुसार रविवार को समाप्त हुए इन खेलों के दौरान कोविड-19 के कुल 458 मामले सामने आये। नये मामलों में 13 ठेकेदार और छह खेलों से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा छह स्वयंसेवक, तोक्यो 2020 के दो कर्मचारी और एक मीडियाकर्मी भी संक्रमित पाया गया। इनमें से 21 जापान के निवासी हैं।

इसे भी पढ़ें: संजय सिंह ने राज्यसभा में दिया नोटिस, दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था की तरफ खींचा ध्यान

ओलंपिक के दौरान इन खेलों से जुड़े जितने मामले सामने आये उनमें से 307 जापान के निवासी थे। खेल शुरू होने लेकर समापन तक जो 458 मामले सामने आये उनमें 29 खिलाड़ी भी शामिल हैं। खेलों के दौरान विदेशों से कुल 42711 मान्यता प्राप्त लोग जापान पहुंचे थे। इनमें खिलाड़ी, अधिकारी, मीडियाकर्मी आदि शामिल हैं। महामारी के बावजूद तोक्यो ने सफल ओलंपिक खेलों का आयोजन किया। इनका समापन रविवार को रंगारंग समारोह के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक का समापन, तीन साल बाद पेरिस में आयोजित किये जायेंगे Olympics

अमेरिका ने 39 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। चीन 38 स्वर्ण लेकर दूसरे जबकि जापान रिकार्ड 27 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर ओलंपिक खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़