कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड, सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले कप्तान बने

virat-kohli-shatters-record-to-become-fastest-captain-to-11000-international-runs
[email protected] । Jan 11 2020 8:05AM

विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने का नया रिकार्ड बनाया। कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिये केवल एक रन की दरकार थी। उन्होंने लक्षण संदाकन की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

पुणे। विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने का नया रिकार्ड बनाया। कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिये केवल एक रन की दरकार थी। उन्होंने लक्षण संदाकन की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। 

इसे भी पढ़ें: कोहली और स्मिथ की राह पर चलना चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया के यह बल्लेबाज

कोहली इस तरह से इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे कप्तान बने। उनसे पहले भारत से महेंद्र सिंह धोनी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मुकाम पर सबसे कम पारियों में पहुंचने के मामले में कोहली के बाद रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, धोनी, एलन बोर्डर और स्टीफन फ्लेमिंग का नंबर आता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़