World Athletics U20: Javelin Throw में चमके भारतीय खिलाड़ी आशीष और धरणीधरन, विश्व अंडर 20 चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

World Athletics U20
प्रतिरूप फोटो
AI Image

अमेरिका के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप के पहले दिन भारत के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया। भालाफेंक स्पर्धा में आशीष यादव 69.87 मीटर थ्रो के साथ दूसरे और टी धरणीधरन बारहवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। वहीं महिलाओं की चक्काफेंक स्पर्धा में अमानत कम्बोज 52.58 मीटर थ्रो फेंककर 12वें स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।

भालाफेंक खिलाड़ी आशीष यादव और टी धरणीधरन के साथ चक्काफेंक खिलाड़ी अमानत कम्बोज ने विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करके फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया। यादव पुरूषों के भालाफेंक ग्रुप ए क्वालीफिकेशन दौर में 69 . 87 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे और कुल दूसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के जान हेंडरिक हेमैंस 76 . 02 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे।

इसे भी पढ़ें: Spider-Man: Brand New Day का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: 'टॉय स्टोरी 5' को पछाड़ा, 2026 की सबसे बड़ी ग्लोबल हिट!

धरणीधरन 68 . 07 मीटर का थ्रो फेंककर बारहवें और आखिरी स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाई। भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा के नाम इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड है जिन्होंने 2016 में पोलैंड में 86 . 48 मीटर का थ्रो फेंका था। महिलाओं के चक्काफेंक में अमानत ने ग्रुप ए में 52 . 58 मीटर का थ्रो फेंककर छठा स्थान हासिल किया और कुल 12वें स्थान पर रहे।

चीन की सू यिशिन 58 . 06 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष रही। मोगली वेंकटराम पुरूषों के 800 मीटर सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि उविन आनंद बाहर हो गए। वेंकटराम ने पांचवीं हीट में एक मिनट 52 . 81 सेकंड का समय निकाला।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz पर Iran-Oman के बीच ऐतिहासिक समझौता, US Sanctions के बीच क्या बदलेगी दुनिया की सूरत?

आनंद पहली हीट में 30वें स्थान पर रहे। भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम पहले दौर में ही अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहकर बाहर हो गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़