विश्व कप तीरंदाजी: भारत ने किया बड़ा उलटफेर, फ्रांस को हराकर जीता स्वर्ण पदक

Archery World Cup
प्रतिरूप फोटो
Twitter Image

‘कंपाउंड’ टीम स्पर्धा के पुरुष फाइनल में भारतीय टीम पहले सेट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वियों जीन फिलिप बौल्च, क्वेंटिन बरार और एड्रियन गोंटियर से 56-57 से पिछड़ गयी। फ्रांसीसी टीम ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा भारतीय टीम एक समय 113-116 से तीन अंक से पिछड़ रही थी।

अंताल्या। अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय पुरुष ‘कंपाउंड’ तीरंदाजी टीम ने विश्व कप के पहले चरण के रोमांचक फाइनल में शनिवार को यहां फ्रांस को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत हालांकि ‘कंपाउंड’ में दूसरा पदक नहीं जीत पाया। वर्मा और मुस्कान किरार की मिश्रित युगल जोड़ी कांस्य पदक के ‘प्लेऑफ’ में क्रोएशिया से 156-157 से हार गयी। ‘कंपाउंड’ टीम स्पर्धा के पुरुष फाइनल में भारतीय टीम पहले सेट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वियों जीन फिलिप बौल्च, क्वेंटिन बरार और एड्रियन गोंटियर से 56-57 से पिछड़ गयी। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। हैदराबाद ने RCB के खिलाफ दर्ज की आसान जीत, यानसेन और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट 

फ्रांसीसी टीम ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा भारतीय टीम एक समय 113-116 से तीन अंक से पिछड़ रही थी। भारतीयों ने इसके बाद शानदार वापसी की और तीसरा सेट 60-58 के अंतर से जीतकर कुल स्कोर को 173-174 कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा चौथे सेट में 59 का स्कोर बनाया जबकि फ्रांसीसी टीम दबाव में 57 अंक ही बना पायी। इस तरह से भारत ने एक अंक की बढ़त हासिल करके सोने का तमगा जीता। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। गुजरात ने आंद्रे के तूफान को रोका, कोलकाता के खिलाफ 8 रन से दर्ज की जीत 

विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने वाले 24 साल के सैनी ने कहा, ‘‘ मानसिक रूप से हम आज वास्तव में मजबूत थे। हम  इस आयोजन की तैयारी कर रहे थे और अब हमें इस साल एशियाई खेलों में भाग लेना है , जहां हम अच्छा करना चाहते हैं। इस स्वर्ण पदक से हमारा मनोबल बढ़ेगा।’’  तरुणदीप राय और ऋद्धि फोर की ‘रिकर्व’ मिश्रित युगल जोड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेगी। उन्होंने सेमीफाइनल में स्पेन को 5-3 से हराया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़