PM मोदी ने अदिति अशोक को बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं, बोले- आपने अच्छा खेला

पीएम मोदी ने कहा कि अदिति अशोक आपने अच्छा खेला। आपने टोक्यो ओलंपिक में जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
नयी दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय गोल्फर अदित अशोक का सफर समाप्त हो गया। खराब मौसम से प्रभावित हुए गोल्फ स्पर्धा में चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके अदिति अशोक चौथे स्थान पर रहीं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनका हौसला बढ़ाया।
इसे भी पढ़ें: ओलंपिक में इतिहास बदलेगा भारत ! झोली में आए 5 पदक, 3 की उम्मीद बरकरार, इन खिलाड़ियों पर है पूरा दारोमदार
पीएम मोदी ने कहा कि अदिति अशोक आपने अच्छा खेला। आपने टोक्यो ओलंपिक में जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
आपको बता दें कि अदिति अशोक ने शुरुआत शानदार की लेकिन बाद में वह पिछड़ गईं। हालांकि उनके खेल ने सभी को प्रभावित किया। अदिति अशोक से पदक की उम्मीद लगाई जा रही थी हालांकि खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुए खेल में वह पिछड़ गईं और चौथा स्थान हासिल किया।Well played @aditigolf! You have shown tremendous skill and resolve during #Tokyo2020. A medal was narrowly missed but you’ve gone farther than any Indian and blazed a trail. Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2021
अन्य न्यूज़











