गूगल पर सर्च करते हैं इन चीजों को, तो पड़ सकते हैं मुसीबत में!

Google

अधिकतर लोग गूगल पर किसी बीमारी का इलाज ढूंढने लगते हैं और उसके बारे में दवाइयों की लिस्ट ढूंढ कर उसे खरीदने की कोशिश करते हैं। यह निश्चित रूप से आपके हेल्थ के लिए खतरनाक है या फिर जिस किसी को आप इसकी सलाह दे रहे हैं वह भी खतरनाक है।

यूं तो आज के समय ऐसी कोई चीज नहीं है, जो गूगल पर लोग सर्च नहीं करते हैं, लेकिन आज हम आपको वह चीजें बताएंगे जिन्हें गूगल में सर्च करने से आपको परहेज करना चाहिए।  

क्योंकि अगर आप इन चीजों को गूगल में ढूंढते हैं, तो आप न केवल कठिनाई में पड़ सकते हैं, बल्कि अपना एवं दूसरों का नुकसान भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं

इसे भी पढ़ें: गूगल पर न करें इन 5 चीजों को सर्च, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

दवाइयां एवं डॉक्टरी सलाह

अधिकतर लोग गूगल पर किसी बीमारी का इलाज ढूंढने लगते हैं और उसके बारे में दवाइयों की लिस्ट ढूंढ कर उसे खरीदने की कोशिश करते हैं। यह निश्चित रूप से आपके हेल्थ के लिए खतरनाक है या फिर जिस किसी को आप इसकी सलाह दे रहे हैं वह भी खतरनाक है। 

आपको किसी भी बीमारी के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ना कि गूगल की। विशेष ध्यान रखिए कि प्रत्येक व्यक्ति की अलग-अलग हेल्थ कंडीशन होती है और किसी जनरल आर्टिकल या जनरल रिपोर्ट के आधार पर अगर वह सही भी है तो भी आपको डॉक्टर से ही सलाह लेकर दवा लेनी चाहिए। 

बैंक कस्टमर केयर नंबर

यह दूसरी चीज है जिसे सीधे गूगल पर ढूंढने से आपको बचना चाहिए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। 

मतलब बड़ा साफ है कि गूगल पर अगर आप किसी बैंक के कस्टमर केयर का नंबर ढूंढते हैं, तो फ़र्ज़ी  काम करने वाले लोगों की वेबसाइट ऊपर आ सकती है और आप उनके झांसे में फंस सकते हैं। 

जैसा कि लोग जानते हैं कि अगर किसी एक वेबसाइट पर संबंधित कीवर्ड डालकर सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन किया जाए तो वह गूगल में ऊपर आ जाती है।  लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि वह वेबसाइट सही है बल्कि हूबहू किसी बैंकिंग वेबसाइट की तरह वह दिख सकती है।

इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप के एडमिन है तो संभल जाइए अन्यथा जाना पड़ेगा जेल!

कोई मिलता-जुलता यूआरएल हो सकता है, और उसी यूआरएल पर जो कस्टमर केयर नंबर होगा उस पर उस के माध्यम से गलत जानकारी देकर आपके साथ फ्रॉड किया जा सकता है।

इसीलिए बेहद जरूरी है कि आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं और किसी भी हालत में ओटीपी, डेबिट कार्ड नंबर, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड, अपनी यूजर आईडी जैसी डिटेल किसी के साथ भी शेयर नहीं करें।  

ध्यान दीजिए कि कोई भी बैंक आपसे इस तरह की इंफॉर्मेशन कभी भी नहीं मांगता है। इसीलिए इस चीजों के बारे में आप पर विशेष सावधानी बरतें। 

गैर कानूनी चीजें

जी हां कानून के खिलाफ भी आपको गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए। क्राइम करने के बारे में भी कभी भी आप गूगल पर सर्च न करें। ऐसे बहुत से मामले आए हैं, जो आपको इन सब चीजों के लिए उकसाते हैं। अगर आपको कोई समस्या है, तो घर के गार्जियन, अपने से बड़े लोग या डॉक्टर से बात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: नए साल में जिओ ला रहा है धमाकेदार प्रोडक्ट्स, इस तरह उठा सकते हैं लाभ

इतना ही नहीं आप वकीलों से भी सलाह ले सकते हैं, किंतु गूगल पर अधकचरी जानकारी या गैर कानूनी जानकारी के बारे में आप ढूंढने से बचें, क्योंकि इस तरह की चीजें आपको मिस गाइड कर सकते हैं और आपकी मुसीबत को बढ़ा सकती हैं। 

तो देखा आपने बेशक गूगल पर बहुत सारी चीजें उपलब्ध हैं, किंतु हर एक चीज पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता। ऊपर की चीजें ही क्यों अगर आपको कोई सामान खरीदना भी है और उसकी जानकारी आप गूगल पर ढूंढ रहे हैं तो भी आप दिए गए परिणामों पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।  

बल्कि उन परिणामों की एनालिसिस अपने हिसाब से जरूर करें और सटीक चीजों पर ही आप आगे बढ़िए।  अन्यथा कठिनाई हो सकती है और आपको धन के साथ ही सम्मान की हानि झेलनी पड़ सकती है। 

- विंध्यवासिनी सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़